{"_id":"57190a9b4f1c1baa208b4848","slug":"handling-a-complaint-against-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडलिंग ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडलिंग ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएफसी के गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी की पिटाई और अभिलेख फाड़ने के मामले में पुलिस ने हैंडलिंग ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में क्रय केंद्र प्रभारी आवास विकास, लखनऊ निवासी मिथलेश कुमार की ओर से गांव मोहम्मदपुर निवासी ठेकेदार शैलेष पांडेय के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने आदि आरोप लगाए गए हैं।
घटना बुधवार शाम को हुई थी। क्रय केंद्र प्रभारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ठेकेदार शैलेष पांडेय किसानों से गेहूं खरीद पर पचास रुपये प्रति क्विंटल की वसूली का दबाव बना रहा था। जब उन्होंने विरोध किया तो ठेकेदार ने गालीगलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। कुर्सी तोड़ दी। शोर-शराबा पर एकत्र हुए कुछ आढ़तियों ने उन्हें बमुश्किल बचाया। तब आरोपी ठेकेदार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।