{"_id":"5751bd9e4f1c1bbf4810920a","slug":"go-home-khamaria-the-young-man-went-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से खमरिया जाने को निकला युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से खमरिया जाने को निकला युवक लापता
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से खमरिया गांव जाने की कहकर निकला एक बीस वर्षीय युवक अचानक लापता हो गया। चौबीस घंटे बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर परिवार वालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
शहर के झंडे वाला चौराहा की रहने वाली सुनीता मिश्रा के अनुसार उनका बीस वर्षीय पुत्र शिवम मिश्रा उर्फ शिब्बू बुधवार सुबह घर से दो सौ रुपये लेकर खमरिया पुल के पास स्थित डंडिया गांव जाने के लिए निकला था। देर रात तक युवक न डंडिया गांव पहुंचा, न ही उसका कोई सुराग ही लग सका। युवक को घरवालों ने कई जगह तलाशा, लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी। ऐसे में महिला को बेटे की चिंता सता रही है। देर रात एक अंजान नंबर से फोन करने वाले ने खुद को रिछा का निवासी बताकर युवक के रिछा में होने की बात कही है। उसने बताया कि दोपहर को उनको युवक मिला था और नंबर दे गया था। अब कहां है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। थाने पर मौजूद स्टाफ से तहरीर की जानकारी की जा रही है। परिवार वालों से बातचीत कर युवक की बरामदगी के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।