फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Giving false information to a police informant hours complicating

मुखबिर के झूठी सूचना देने पर घंटों उलझी रही पुलिस

Mon, 20 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 20 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते मुखबिर ने टाटा 407 में चरस ले जाने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। यही नहीं तस्करी के आरोप में झूठा फंसाने के लिए गाड़ी में पाउडर जैसे पदार्थ का पैकेट भी रख दिया। पुलिस ने गाड़ी में सवार एक महिला व पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सूचना झूठी पाए जाने पर मुखबिर को हिरासत में ले लिया गया। रविवार रात एसओजी के मुखबिर ने सूचना दी कि नानकमत्ता की ओर से आ रही टाटा 407 में सवार महिला व पुरुष नेपाल से चरस लेकर आ रहे है। इस पर एसओजी प्रभारी रूमसिंह वघेल टीम के साथ छतरी चौराहा पर घेराबंदी में जुट गए। कुछ ही देर में बताए नंबर के आधार पर टाटा 407 को पकड़ लिया गया। गाड़ी में तलाशी लेने पर एक पैकेट मिला, जिसे पुलिस चरस मान बैठी। कार सवार महिला व पुरुष ने बरामद पैकेट के बारे में जानकारी होने से खुद को अनजान बताया। एसओजी ने सूचना एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी अनुराग दर्शन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैकेट खुलवाकर उसमें मिले पदार्थ की जांच कराई। जांच में पैकेट के भीतर रखा पदार्थ चरस नहीं निकला। पुलिस ने सूचना देने वाले का नंबर मिलाया तो मोबाइल स्विच ऑफ निकला। दूसरे दिन सोमवार सुबह पुलिस ने सूचना देने वाले को हिरासत में लेकर टाटा 407 में मिले महिला पुरुष से सामना कराया। तब मामला रुपये के लेनदेन का निकला। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि टाटा 407 में चरस तस्करी करके ले जाने का आरोप झूठा निकला। पैकेट में चरस के स्थान पर गन्ने की मैली व रेत जैसा पाउडर प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed