फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girl burnt to die due to suspicious condition

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी झुलसी, मौत

Mon, 21 Aug 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Mon, 21 Aug 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Girl burnt to die due to suspicious condition
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने खुद को आग लगा ली। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गजाड़ा निवासी रियासत शाह की 15 वर्षीय पुत्री नाजिम रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिवारीजनों ने बताया कि किशोरी घर के भीतर थी। परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर बरामदे में थे। इस बीच किशोरी के कमरे से उसकी चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर चचेरा भाई कल्लू मौके पर पहुंचा तो किशोरी को आग की लपटों के बीच घिरा देख उसके पसीने छूट गए। चीख पुकार मचाकर परिवार के बकाया सदस्यों को जमा किया। इसके बाद बमुश्किल आग बुझाई। किशोरी को सीएचसी बरखेड़ा से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मेमो के जरिए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो भाई फुरकान और उस्मान हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed