{"_id":"b3c1e26440cdc2d732c891e910e03ea6","slug":"gangrep-arrested-accused-sent-invoices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार गैंगरेप के आरोपी का भेजा चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तार गैंगरेप के आरोपी का भेजा चालान
अमरिया।
Updated Fri, 22 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ सामूहिक दुराचार होने के मामले
विज्ञापन
में पुलिस ने एक आरोपी औसाफ को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया, जहां से कोर्ट
ने उसे जेल भेज दिया है। उधर दूसरे दिन भी बालिका की मेडिको लीगल रिपोर्ट
पुलिस को प्राप्त नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही परवेज और औसाफ पर बुधवार की रात घर में घुसकर 13 वर्षीय पुत्री के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। हालांकि पीड़िता की ओर से दूसरे दिन बदल-बदल कर दी गईं तीन तहरीरों से गैंगरेंप की घटना उलझ गई थी। पुलिस ने चौथी तहरीर पर परिवार वालों की सहमति पर परवेज व औसाफ के खिलाफ गैंगरेप व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ शमसाद अहमद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी औसाफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का एक्सरे के अलावा कई अन्य जांचें होनीं थीं, लेकिन जांचें देर से पूरी होने के कारण अभी तक मेडिको लीगल रिपोर्ट नहीं मिली हैं। मेडिको लीगल रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी। जिसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।