फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fox punched the woman's nose

महिला के नाक पर घूंसा मारकर लूटा

Thu, 23 Mar 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 23 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारी में दुधमुंहे बच्चे को लेकर जा रही लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के गांव अयोध्यानगर निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी नीलम देवी को रास्ते में घेरकर साइकिल सवार ने लूट लिया। आरोपी महिला का पर्स और मोबाइल लेकर भाग गया। पर्स में चार हजार रुपये, सोने के कुंडल आदि थे। घटना बुधवार शाम की है। लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के गांव अयोध्यानगर निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी नीलम ने बताया कि रिश्तेदारी में क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी राजेश कुमार के घर आईं थीं। कसगंजा बस स्टैंड पर उतर कर पैदल गैस एजेंसी के समीप से होती हुई जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए साइकिल सवार ने उसकी नांक पर घूसा मारकर उसका मोबाइल और बैग लूट लिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी साइकिल छोड़कर भाग निकला। उन्होंने बताया कि बैग में चार हजार रुपये से कुछ अधिक की नगदी, सोने के कुंडल और अन्य सामान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साइकिल की शिनाख्त कराई। एसएसआई एमएस विष्ट ने बताया कि साइकिल गांव सिमरा के अजय यादव की निकली। उसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लूट के 4025 रुपये और बैग को बरामद कर लिया गया। कुंडल और मोबाइल नहीं मिला। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed