फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fourth massacre also arrested Suhail murder

सुहेल हत्याकांड का चौथा हत्यारोपी भी दबोचा

Mon, 25 Jul 2016 11:26 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सुहेल हत्याकांड के चौथे आरोपी पप्पू को पुलिस ने उसकी ससुराल में दबोच लिया। मुख्य आरोपी सहित चारों आरोपियों का सोमवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। नामजद दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
विज्ञापन

मोहल्ला खानकाह निवासी इबरार के पुत्र सुहेल का शव शुक्रवार देर शाम मोहल्ले के ही उसके मित्र सलमान की टेलरिंग की दुकान में काउंटर के भीतर मिला था। पुलिस ने इबरार की ओर से मोहल्ला निवासी सलमान, उसके पिता बड़े खां, चाचा पप्पू, भाई सद्दाम खां, सईद व उसकी पत्नी मुनिया के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने, जान से मारने की धमकी देने आदि की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी सद्दाम और बड़े खां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रविवार को मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करते हुए सलमान की निशानदेही पर सुहेल का मोबाइल, शर्ट और चप्पल भी बरामद कर लिया था। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि नामजद चौथा आरोपी पप्पू घटना के बाद से अपनी ससुराल शेरपुर में शरण लिए हुए था। सूचना पर सोमवार सुबह उसकी ससुराल में छापा मारकर उसे सोते समय दबोच लिया गया। चारों आरोपियों का सोमवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी सईद खां और उसकी पत्नी मुनिया की गिरफ्तारी बची है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed