फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   forest mafia open fire on forest workers

वनकर्मियों पर वन माफिया ने की फायरिंग, एक घायल

Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
forest mafia open fire on forest workers
फायरिंग
बराही रेंज के जंगल में गश्त पर निकले वनकर्मियों पर वन माफिया ने फायरिंग कर दी।। घटना में एक वनकर्मी संदीप मंडल गोली लगने से घायल हो गए। वनकर्मियों के जवाबी फायरिंग करने पर आरोपी भाग निकले। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वनदरोगा से मिली तहरीर पर माधोटांडा थाने में छह वन माफिया के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएफओ कैलाश प्रकाश, रेंजर अनिल शाह ने अस्पताल पहुंच घायल वनकर्मी का हाल जाना।        
विज्ञापन

वन दरोगा मोहम्मद आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर रात वह पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में टीम के साथ गश्त पर निकले हुए थे। सिमरा के फैजुल्लागंज कक्ष संख्या एक में गश्त करते हुए वह बाउंड्री के करीब पहुुंचे, यहां उन्हें आहट सुनाई दी। इस पर टीम ने अपने पास मौजूद टार्च की रोशनी को जंगल के चारों तरफ घुमाना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद आधा दर्जन वन माफिया ने टीम पर नजर पड़ते ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में वनकर्मी ग्राम पुरैना ताल्लुके महाराजपुर निवासी संदीप मंडल घायल हो गए। गोली उनके बाएं कांधे पर लगी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस पर शिकारी दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर भाग निकले। रात में ही घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी बराही रेंज अनिल शाह मौके पर पहुंच गए। घायल को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वनदरोगा मुहम्मद आरिफ ने अफसरों की मौजूदगी में तहरीर माधोटांडा थाने में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में पचपेड़ा माधोटांडा निवासी छिंदा सिंह, कटकवारा निवासी बब्बू सिंह, रामऔतार, राधवपुरी हजारा निवासी गज्जन सिंह, कंकन सिंह, कुलविंद सिंह को नामजद किया गया है। एसएचओ माधोटांडा इंद्र सिंह ने बताया कि वनदरोगा से मिली तहरीर के आधार पर छह वन माफिया के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed