फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five medical stores Featured on sampled

पांच मेडिकल स्टोर्स पर छापा, सैंपल लिए

Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five medical stores Featured on sampled
medicine - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- खरीद, बिक्री का रिकार्ड मिला अधूरा, नोटिस
- छापेमार कार्रवाई की भनक पर कई स्टोर हुए बंद

नशीली दवाईयों की बिक्री की पिछले दिनों हुई शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने पुलिस को साथ लेकर नगर के पांच मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। दो मेडिकल स्टोर पर संदिग्ध दवाइयों के नमूने लिए। छापामार कार्रवाई में किसी भी मेडिकल स्टोर पर खरीद, बिक्री के अभिलेख पूरे नहीं मिले। पांचों मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। लिए गए सैंपल जांच के लिए राजकीय विश्लेषण प्रयोगशाला लखनऊ को भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। 

छापामार कार्रवाई की भनक पर नगर के कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी अपने प्रतिष्ठान बंद कर खिसक लिए। 
ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मंगलवार को नगर के ख्वाजा मेडिकल स्टोर, पप्पू मेडिकल स्टोर, सना मेडिकल स्टोर, आशीष मेडिकल स्टोर और साबरी मेेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। पप्पू मेडिकल स्टोर से कोरेक्स सीरप और सना मेडिकल स्टोर से एक इंजेक्शन सहित दो दवाईयों के सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि छापेमार कार्रवाई में पांचों मेडिकल स्टोरों पर खरीद, बिक्री के अभिलेख अधूरे पाए गए। इस पर मेडिकल स्टोर स्वामियों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। संदिग्ध दवाईयों को नोट कर लिया गया है। उनके बिल मेडिकल स्वामियों से मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed