{"_id":"25a2ea7baf2a9455d4623bba98e4c33c","slug":"five-lac-ka-daka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनी गुलड़िया गांव में पांच लाख का डाका, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनी गुलड़िया गांव में पांच लाख का डाका, दहशत
माधोटांडा/पीलीभीत।
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मैनी गुलड़िया निवासी कटेश्वर सिंह के घर घुसे असलहाधारी बदमाशों ने
विज्ञापन
करीब साढ़े तीन घंटे तक कहर बरपाया। गृहस्वामी के दो वर्षीय पोते सोहन का
एक पैर पकड़कर उल्टा टांग लिया और उसकी गर्दन पर बांका रखकर 1.52 लाख रुपये
समेत करीब पांच लाख के जेवर लूट लिए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट चोरी में
दर्ज की है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
कटेश्वर सिंह ने बताया कि वह सोमवार की रात अपने निर्माणाधीन मकान के बरामदे में पत्नी के साथ सो रहे थे। बेटा रामचरन, बहू और दो वर्षीय पोता सोहन घर के अंदर लेटे थे। रात करीब 12.30 बजे पांच बदमाश घर के अंदर घुस आए। बदमाशों के हाथ में दो तमंचे, एक 12 बोर बंदूक, एक बांका और एक डंडा था। सबसे पहले बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी को बिस्तर पर दबोच लिया और दोनों की कनपटी पर तमंचा रखकर बंधक बना लिया।
बिस्तर पर रखा मोबाइल उठाकर चिप और बैटरी निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने बिस्तर की तलाशी ली। तकिए के नीचे रखे पर्स से 40,500 रुपये की नगदी ले ली। बाद में दोनों को कमरे के अंदर ले गए और बेटा, बहू और दो वर्षीय पोते सोहन को असलहों की बल पर बंधक बनाकर जेवर और पैसे मांगने लगे। जब उन्होंने माल-जेवर न होने की बात कही तो एक बदमाश ने पोते सोहन का एक पैर पकड़कर उल्टा टांग दिया।
एक बदमाश ने पोते की गर्दन पर बांका रख दिया और माल-जेवर न देने पर मार डालने की धमकी दी। यह देख परिवार के लोग दहशत में आ गए। बहू साधना ने घर में रखे 1.12 लाख रुपये और सारे जेवर बदमाशों को दे दिए। करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने के बाद बदमाश घर के अंदर बैठे रहे।
सुबह करीब तीन बजे गृहस्वामी और उसके पुत्र को रस्सी से बांधकर सभी को रसोई में बंद कर दिया और भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद शोर शराबा किया और रसोई का दरवाजा पीटा। शोरशराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बंधनमुक्त कराया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
खासबात यह है कि पुलिस घटना को छुपाए रही और पीड़ित से अपने मनमाफिक तहरीर लेकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
लूट में यह जेवर गए
बदमाश कटेश्वर सिंह के घर से तीन सोने की चेन, तीन अंगूठी, दो जोड़े झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, आधा किलोग्राम चांदी की पॉजेब, बच्चे की एक सोने की चेन बदमाश ले गए।
तीन साल पहले ही गांव में बसे थे
लूटपाट का शिकार हुए कटेश्वर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। तीन साल पहले उन्होंने गांव मैनी गुलड़िया में जमीन खरीदी और मकान बनवाकर रह रहे हैं। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बदमाशों ने उनका सबकुछ लूट लिया।
अधिकारियों को भी किया गुमराह
घटनाओं को छुपाने और उनका स्वरूप बदलने में वैसे भी जिले की पुलिस माहिर है। थाना माधोटांडा पुलिस ने डकैती की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों को भी गुमराह कर घटना चोरी की बताई। पुलिस अधिकारियों ने भी पुलिस की बात मान ली।
00
एसओ ने दो-तीन युवकों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने की जानकारी दी थी। इसकी रिपोर्ट भी धारा 382, 342 और 506 के तहत लिखी गई है। अगर मामला डकैती का है तो वह इसकी जांच कराएंगे। डकैती मिलने पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- जेके शाही, एसपी