{"_id":"5751bd244f1c1bbe53108e8e","slug":"first-husband-s-infidelity-now-father-cleared","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पति ने की बेवफाई अब ससुर ने भी निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पति ने की बेवफाई अब ससुर ने भी निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
पति की बेवफाई के बाद भी ससुराल में रह रही एक महिला को अब उसके ससुराल वालों ने भी बेघर कर दिया है। एसपी के समक्ष पेश होकर महिला ने ससुरालियों की शिकायत की है।
अमरिया क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी खटीमा निवासी एक युवक से की थी, जिससे उसको एक बेटा है। आरोप है कि पति विदेश चला गया, जहां उसने दूसरी महिला को रख लिया है। घरवालों ने इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो ससुरालियों ने भी विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले विवाहिता को ससुराल से मायके भेज दिया गया। परिवार वालों ने बातचीत करनी चाही, लेकिन बात नहीं बनी। उधर, महिला ससुराल में रहने की जिद पर अडिग है। पीड़ित पक्ष ने एसपी से मुलाकात कर दुखड़ा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एसओ अमरिया को दोनों पक्षों को बिठाकर समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। समझौता न होने पर तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।