{"_id":"58050e144f1c1b572c702df0","slug":"firing-by-miscreants-looted-80-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने फायरिंग कर 80 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने फायरिंग कर 80 हजार लूटे
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु बाजार से भैंस बेचकर लौट रहे ग्रामीण से बाइक सवार बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर फायरिंग कर ग्रामीण की पिटाई भी की गई। जानकारी होने एएसपी विकास कुमार वैद्य और तीन थानों की पुलिस घटना स्थल पहुंची। हालांकि पुलिस मामले को आपसी विवाद बता रही है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडाह निवासी सुमेरलाल राठौर ने बताया कि वह अपने भाई जगदीश प्रसाद के साथ सोमवार को टिकरी की पशु बाजार में अपने भैंसे बेचकर साइकिल से गांव को लौट रहे थे। रास्ते में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनिया रामगुलाम के निकट पुलिया पर पहुंचने पर पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे व उसके भाई को घेर लिया और तमंचा दिखाते हुए 80 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों को तमंचे की बटों से पीटा और दहशत फैलाने को फायरिंग भी की। लूटपाट के बाद बदमाश वापस लौट गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद सुमेरलाल ने बरखेड़ा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सुमेन ने पुलिस को बताया बदमाश बिना नंबर की बाइक से आए थे। इस बीच जानकारी मिलने पर एएसपी विकास कुमार वैद्य, बीसलपुर प्रभारी कोतवाल केपी सिंह व बरखेड़ा पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने पुलिस को क्षेत्र की कांबिंग करने के निर्देश दिए साथ ही पीड़ित से जानकारी ली। इस बाबत जानकारी करने पर बीसलपुर प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पशु बेचने को लेकर विवाद की बात प्रकाश में आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।