फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire put themselves hurt by rape teenager

रेप से आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग

Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व खुद के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के बाद न्याय मिलने के बजाए चरित्र पर लांछन लगाए जाने से आहत जहानाबाद क्षेत्र की एक 13 वर्षीय किशोरी ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग लगा ली। घर पर मौजूद अन्य बच्चों से जानकारी मिलने पर परिवारीजन खेत से घर पहुंचे और आग में लिपटी किशोरी को बचाया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। लापरवाही छिपाने के लिए जहानाबाद पुलिस अब मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है। रेप के आरोप के बाद न तो मेडिकल कराया गया और न ही मां से मिली तहरीर पर कोई कार्रवाई की गई। अब किशोरी के आग लगाने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर ली है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला ने बताया कि आठ दिसंबर को उसकी 13 वर्षीय पुत्री शौंच के लिए खेत पर जा रही थी। मकान से कुछ दूर पहुुंची थी कि गांव के ही नरेश पुत्र प्यारेलाल ने उसको रोक लिया। जबरन खींचकर पास के प्राइमरी विद्यालय में ले गया। जहां किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी चीख पुकार न मचा सके, इसके लिए मुंह में रुमाल ठूंस दिया। दरिंदगी को अंजाम देने के बाद आरोपी ने धमकाकर भगा दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी परिवारीजनों को दी। जिसके बाद नौ दिसंबर की सुबह परिवार वाले थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मामले को टरका दिया। न तो मेडिकल कराया गया, न ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। दूसरे दिन भी परिवार वाले थाने गए, लेकिन पुलिस का रुख देख वह दंग रह गए। परिवार वालों के मुताबिक पुलिस उल्टे उन्हें की पुत्री को बदचलन करार देने लगे। पुलिस की ये बात गांव तक पहुंची तो गांव के कुछ लोगों ने भी किशोरी के चरित्र को लेकर टिप्पणी करना शुरु कर दिया। दरिंदगी के बाद न्याय की आस न दिखाई देने पर किशोरी ने शनिवार शाम को परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुनकर घर पर मौजूद अन्य बच्चों ने खेत पर काम कर रहे परिवारीजनों को जानकारी दी। इस पर परिवारीजन खेत से घर पहुंचे और किशोरी को बमुश्किल बचाया। रात में ही इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को रविवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार वाले किशोरी को लाकर जिला अस्पताल भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर किशोरी के आग लगाने के बाद भी जहानाबाद पुलिस खेल करने से बाज नहीं आई। पुलिस ने आरोपी नरेश के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास, पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। लापरवाही छिपाने के लिए जहानाबाद पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बताने में जुटी है। 
विज्ञापन

रेप होने की बात तहरीर में नहीं दी गई है। छानबीन करने पर पता लगा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। इसकी जानकारी लगने के बाद परिवार वालों ने किशोरी से मारपीट की। इसी के चलते उसने खुद को आग लगाई। रविवार को किशोरी की मां से मिली तहरीर के आधार पर दुष्कर्म प्रयास व पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन

यतेंद्र बाबू भारद्वाज, थानाध्यक्ष जहानाबाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed