{"_id":"fcf8ff1d9fc7935047bb8047d3e6c830","slug":"fire-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड मास्टर को मारी गोली, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंड मास्टर को मारी गोली, घायल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 19 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
गांव बिहारीपुर कुमिरखा निवासी बैंड मास्टर नन्हे लाल ने बताया कि वह सोमवार को अपरान्ह दो बजे पड़ोसी गांव सफौरा निवासी मेवाराम की झोपड़ी में पड़ी चारपाई पर लेटा हुआ था। उसके पास उसकी बैंड टीम के एक सदस्य गांव भोगापुर निवासी ओमप्रकाश और महेश कुमार भी मौजूद थे। ये लोग कस्बा बरखेड़ा के एक समारोह मेें बैंड ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इन लोगों ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों को वहीं पर बुला रखा था। इसी बीच झोपड़ी को चीरती हुई एक गोली नन्हे लाल के सीने में बायीं तरफ घुस गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुन मौके पर पहुंचे तमाम लोगों ने भी गोली चलाने वालों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ओमप्रकाश और महेश कुमार अपने घायल साथी को लेकर कोतवाली आए और घटना की जानकारी दी। कोतवाली के डे ऑफीसर हरदयाल सिंह ने तत्काल मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, लेकिन गोली चलाने वाले का कोई सुराग नहीं लगा। डे ऑफीसर ने बताया कि घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल ने किसी से भी रंजिश होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन