फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fire

युवक को गोली मारी, गंभीर

Fri, 13 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 13 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी बैंड मास्टर तफज्जल हुसैन मसूदी ने बताया कि उनका 19 वर्षीय अविवाहित भतीजा इरफान बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर थे। आरोप है कि इसी दौरान दो लोग आए और इरफान से गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए इरफान पर गोली चला दी। जिससे इरफान घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आए, तभी हमलावर भागने लगे। घर वालों ने दौड़कर एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार वाले घायल को लेकर पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि तफज्जल हुसैन की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी इकबाल और मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी नईम को नामजद किया गया है। पुलिस ने घर वालों द्वारा पकड़े गए नामजद आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नईम के कब्जे से हत्याकांड में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा बरामद कर लिया है। घायल इरफान के चाचा ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं। वह लोग इरफान के घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। उसके मना करने पर दोनों हमलावर हो गए । 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed