{"_id":"5936dd8b4f1c1b811c9c8b0d","slug":"filing-a-fake-non-payment-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अदेय प्रमाण पत्र देकर दाखिल खारिज कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी अदेय प्रमाण पत्र देकर दाखिल खारिज कराया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर फर्जी अदेय प्रमाण पत्र से एक भूमि का दाखिल खारिज करवा लिया गया। शिकायत पर हुई जांच में अदेय प्रमाण पत्र फर्जी निकलने के बाद पुलिस ने तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह की ओर से गांव देवीपुर निवासी राजीव कुमार, अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।गांव बिहारीपुर मुश्तकिल रंपुरा निवासी करतार सिंह ने पिछले दिनों तहसीलदार को दिए शिकायती पत्र में माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर निवासी राजीव कुमार और अशोक कुमार पर फर्जी अदेय प्रमाण पत्र पर भूमि का दाखिल खारिज कराने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में कहा गया कि भूमि एक बैंक शाखा में 413374 रुपये में बंधक है। बैंक शाखा की ओर से कोई अदेय प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। तहसीलदार ने शिकायत को गंभीरता से लेकर माधोटांडा की स्टेट बैंक शाखा से रिपोर्ट मांगी। इस पर फर्जी अदेय प्रमाण पत्र पर बंधक बनाई गई भूमि का दाखिल खारिज कराना पाया गया। कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार कुवंर बहादुर सिंह की ओर से माधोटांडा थाना के गांव देवीपुर निवासी राजीव कुमार और अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन