फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer's half million looted from Hazara in Palia

हजारा के फार्मर से पलिया में डेढ़ लाख लूटे

Tue, 02 Aug 2016 11:26 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 पलिया बाजार में हजारा के फार्मर से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रूपये की लूट को अंजाम दिया गया। बाइक सवार दो बदमाश फार्मर से नगदी भरा बैग झपट्टा मारकर लूट ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

हजारा क्षेत्र के नानकफार्म के रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ पम्मी फार्मर हैं। मंगलवार को वह लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे में गया था। पलिया पंजाब नेशनल बैंक से पीड़ित ने डेढ़ लाख रूपये की नगदी निकाली। इसके बाद पलिया बाजार में दीपू की वर्कशॉप में अपनी ऑल्टो कार सुधरवाने लगा। कार सुधरने में समय लगने पर वह पास की एक दुकान पर चाय पीने लगा। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और रूपये से भरा थैला झपट्टा मारकर लूट ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसकी सूचना मिलने पर पलिया पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। आसपास के इलाके में बाइकर्स की तलाश की गई, लेकिन असफल रही। एसओ पलिया ब्रजराज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक से रूपये निकालने की बात सही है। छानबीन के दौरान पता लगा है कि वह रूपये निकालने के बाद कई जगह गया और पैसे भी दिए थे। इसके अलावा नशे की हालत में है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed