फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer on the attack, firing

फार्मर पर जानलेवा हमला, फायरिंग

Sun, 08 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 08 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद में दो सगे भाइयों ने एक फार्मर पर जानलेवा हमला कर मारपीट की। गाली गलौच कर तमंचे से फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा समेत दबोच लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। एक नेता देर रात तक मामले को दबाने में लगे रहे, लेकिन पुलिस के आगे एक न चल सकी। मझारा गांव निवासी गुरुलाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह प्रसाद चढ़ाने के लिए अपने चचेरे भाई दलजीत सिंह के साथ गुरुद्वारा गए थे। गुरुद्वारे के करीब पहुंचने पर पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाई रुब्बल सिंह व शिवजीत सिंह ने गुरुलाल को रोक लिया और गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोप है कि रुब्बल सिंह ने तमंचे से फायर किया। गुरुलाल और दलजीत ने गुरुद्वारा के भीतर भागकर कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रुब्बल को पकड़ लिया। जबकि उसका भाई भागने में सफल रहा। गुरुलाल ने आरोपियों से जान को खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed