{"_id":"58c98abc4f1c1b741132bfb6","slug":"farmer-dies-in-dreaded-condition-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 16 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत
Link Copied
खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देरशाम को उसका शव खेत पर पड़ा पाया गया। मृतक के कान से खून निकलना पाया गया है। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कस्बा निवासी 36 वर्षीय जयेंद्र सिंह यादव मंगलवार को किसी समय खेत पर गया था। देरशाम तक वापस न आने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने पर रात को वह खेत में अचेतावस्था में पाया गया। घर वाले उसे लेकर पीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के कान से खून बहता पाया गया है। इससे उसकी सिर में चोट लगने अथवा ब्रेजहेम्रेज से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक के भाई सर्वेश यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जयेंद्र के पास मात्र ढाई बीघा जमीन थी। इस पर खेती करने के साथ ही वह मैजिक अथवा अन्य प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी और तीन बेटियों क्रमश: निधि (16), शिवानी (14) और नैना (12) का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।