{"_id":"58d162e94f1c1be7431a3e26","slug":"false-rumored-by-doubling-the-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम दोगुनी देने का झांसा देकर कर ली ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रकम दोगुनी देने का झांसा देकर कर ली ठगी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस महीने में रकम दो गुनी करके लौटाने का झांसा देकर दो युवकों ने एक ग्रामीण से 2,90,000 रुपये ठग लिए। विश्वास जमाने के लिए ठगों की ओर से चेक दिया गया, जिसका बैंक से भुगतान नहीं हुआ। रुपये मांगने पर पीड़ित को ठगों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रम्पुरा गांव निवासी दोदराम वर्मा ने बताया कि एक कंपनी चलाने वाले बरेली के बिहारीपुर निवासी आकाश दीप और परताजपुर निवासी छविनाथ ने कंपनी में रुपये जमा करने पर प्रति माह दस प्रतिशत ब्याज देने या 20 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। उसे आरोपियों ने दो अगस्त 2014 को दस हजार रुपये, दो सितंबर 2014 को 1,60,000 रुपये और छह सितंबर को 80 हजार रुपये इस शर्त पर जमा कराए कि उसे दस प्रतिशत प्रति महीने ब्याज या 20 महीने में दोगुनी धनराशि दी जाएगी। इसके बदले में आरोकपयों ने 30 हजार रुपये और 97,440 के चेक यह कहते हुए दिए कि अगर उसे नकद रुपये न मिलें तो दोनों चेकों से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा लें। तय सीमा में रकम न मिलने पर उसने चेकों के भुगतान को छह अक्तूबर 2017, जुलाई 2015 में बैंक में जमा किए, लेकिन खातों में रकम न होने पर चेक वापस हो गए। उसके शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे नगर में आकर रुपये लौटाने आश्वासन दिया। इसके तहत 15 जनवरी को दोनों नगर में आए। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन