{"_id":"5707e7894f1c1bd16dc810c9","slug":"extracting-funds-from-an-account-in-the-case-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से रुपये निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से रुपये निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी मोहम्मद मंसूर अहमद के खाते से एटीएम से अस्सी हजार रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंसूर का नगर की स्टेट बैंक शाखा में खाता है। मोहम्मद मंसूर मंगलवार को एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तब खाते में रुपये न होने की जानकारी मिली। इस पर वे घर चले गए। मंसूर ने बताया कि इसके बाद उसके खाते से दस हजार रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर सवा ग्यारह बजे आया। इसके बाद पौने बारह बजे दस हजार रुपये और निकलने का मैसेज आया। जब तक बैंक शाखा पहुंचता। उससे पहले उसके खाते से दस-दस हजार रुपये चार बार और बीस-बीस हजार रुपये दो बार निकल चुके थे। उसने बैंक शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी देकर खाते पर रोक लगवाई। मंसूर ने उसी दिन घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। कोतवाली पुलिस ने अब मंसूर अहमद की ओर से अज्ञात के खिलाफ खाते से रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज की है।