फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Exponent of happiness remained unchanged in the weeds

शहनाई की खुशियां मातम में बदलीं

Sat, 04 Apr 2015 11:25 PM IST
जहॉनाबाद।
जहॉनाबाद। Updated Sat, 04 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Exponent of happiness remained unchanged in the weeds
गांव बारातबोझ निवासी शब्बीर खां के 20 वर्षीय पुत्र जाकिर की टेंट में लगे
विज्ञापन
लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। शनिवार को उसके तहेरे भाई का निकाह था। हादसे से निकाह की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। घरवालों ने शव को जमींदोज कर दिया है। घर के तीन-चार सदस्यों ने कन्या पक्ष के घर शाम को पहुंचकर निकाह की रस्म अदा कराई।
गांव बारातबोझ निवासी शब्बीर खां ने बताया कि पुत्र जाकिर के तहेरे भाई की बारात शनिवार को शेरपुर जानी थी। शुक्रवार की रात एक कार्यक्रम होने के कारण घर के बाहर टेंट लगा था। टेंट के पाइप में बंधी केबिल कटी होने से उतरे करंट से उनके पुत्र की मौत हो गई। हादसे की जानकारी तड़के सुबह करीब 3.30 बजे तब हुई। जब उसका छोटा भाई शाकिर घर से निकला। उसकी नजर पाइप से सटे जाकिर पर पड़ी। उसने जब उसे हिलाया तो वह गिर गया।
हादसे की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर वालों ने गमगीन माहौल में शव को जमींदोज कर दिया। शब्बीर ने बताया कि तीन-चार लोग कन्या पक्ष के घर पहुंचकर निकाह की रस्म अदायगी की है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बहनें रूबीना, शबीना व निशा हैं। मां रहीसन व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed