फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Encounter against the principal threat keeper

एनकाउंटर की धमकी पर दरोगा के खिलाफ प्रधान

Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
ब्यूरो/ पीलीभीत। Updated Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Encounter against the principal threat keeper
दरोगा के खिलाफ प्रधान - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी
विज्ञापन

बिलसंडा की ग्राम पंचायत उदयपुर खुर्द के प्रधान के साथ की अभद्रता
एसपी से मिलकर ग्राम प्रधानों ने की कार्रवाई की मांग

ब्लॉक बिलसंडा की ग्राम पंचायत उदयपुर खुर्द के ग्रामप्रधान ने थाना बिलसंडा पर तैनात एक दरोगा पर सार्वजनिक रूप से गालीगलौज करने और एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे ग्रामप्रधान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ बीसलपुर को जांच सौंपी है। 

मंगलवार को ब्लॉक बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे ग्राम पंचायत उदयपुर खुर्द के प्रधान ओमप्रकाश एसपी से मिले। उन्होंने एसपी को तहरीर देकर बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की नीयत से मौके पर जाते हैं। इसको लेकर आरोपियों को मना किया गया था। इस जमीन का अदालत में भी मुकदमा चल रहा है। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एसपी को बताया कि थाना बिलसंडा पर तैनात एक दरोगा ने आरोपियों से मिलकर उन्हें गांव में बेइज्जत किया। अभद्र व्यवहार कर गालीगलौज की। विरोध किया तो एनकाउंटर करने की धमकी दी। दरोगा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी जब आसपास के  ग्राम प्रधानों को हुई तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। मंगलवार को पीड़ित ग्राम प्रधान के साथ आकर रामप्रताप, सुभाष, रामनिवास, वेदप्रकाश सहित तमाम प्रधान पुलिस लाइन पहुंचे और एसपी से मिलकर घटना पर रोष जताया और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोप गंभीर है। अगर दरोगा ने जनप्रतिनिधि के साथ गलत व्यवहार किया है तो काफी निंदनीय है। उन्होंने मामले की जांच सीओ बीसलपुर को दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed