फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly farmer's death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग किसान की मौत

Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
गहलुईया गांव में किराए के मकान में रह रहे 65 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के भांजे ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जहानाबाद क्षेत्र के गहलुईया गांव निवासी प्यारेलाल (65) गांव में ही बांकेलाल के मकान में किराए पर रहते थे। वह अपने परिवार में अकेले थे। उनके पास आठ बीघा जमीन है। बृहस्पतिवार सुबह किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मकान मालिक बांकेलाल ने किसान की मौत की खबर गांव के लोगों को दी। इस पर मृतक का भांजा ओमप्रकाश मौके पर पहुंचा। जिसके बाद जहरीला पदार्थ देकर किसान की हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग की हत्या की खबर मिलने पर महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर इंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर घटना की जानकारी की गई। चेक करने पर शव पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने भंाजे के आरोप लगाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर निशांक शर्मा ने थाना पुलिस से घटना को लेकर जानकारी जुटाई। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि मृतक हार्ट का मरीज था। उसकी मौत हार्टअटैक से होने की आशंका लग रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed