{"_id":"5748891e4f1c1b9b37690a55","slug":"eight-year-old-daughter-of-a-rickshaw-driver-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक की आठ वर्षीय बेटी से दुराचार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिक्शा चालक की आठ वर्षीय बेटी से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 27 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजार शरीफ से प्रसाद लेकर घर जा रही आठ वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर एक युवक ने दुराचार किया। युवक ने बच्ची को नशा सुंघाकर रात भर बेहोश रखा और दूसरे दिन सुबह घर के पास छोड़कर चला गया। बच्ची के घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दरिंदे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक रिक्शा चालक की आठ वर्षीय पुत्री गुरुवार शाम सात बजे घर से कुछ दूर पर स्थित मजार शरीफ से प्रसाद लेकर घर लौट रही थी। उसे रास्ते में एक युवक मिला। उसने बच्ची से पिता के बुलाने की बात कही और अपने साथ खेत पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। शोर मचाने पर चाकू दिखाकर धमकी दी फिर नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। रातभर खेत में रखने के बाद सुबह तड़के आरोपी बच्ची को मकान से कुछ दूरी पर बेकरी के पास छोड़कर चला गया।
रोती बिलखती हालत में बच्ची घर पहुंची। घरवालों के पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। बच्ची ने पुलिस को घटनास्थल का खेत दिखाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। महिला एसओ अनुपमा सिंह के मुताबिक प्रथमदृष्ट्या रेप का मामला लग रहा है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बच्ची को अगवा कर उससे रेप करने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पाक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। बच्ची के बताए गए हुलिए के मुताबिक कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- अनिल कुमार सिंह, एसपी
- संबंधित खबर पेज तीन पर