फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eating poison Student's death

जहर खाने वाले छात्र की मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 03 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Eating poison Student's death
प्रेमिका के घरवालों की प्रताड़ना और धमकी से परेशान होकर जहर खाने वाले गांव पुरनापुर निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र 20 वर्षीय भगवानस्वरूप की चौथे दिन दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से प्रेमिका के पिता और दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव पुरनापुर निवासी विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक लड़की से उसके छोटे भाई भगवानस्वरूप के प्रेम संबंध थे। 29 फरवरी को लड़की उनके घर पर आ गई। इस बात की जानकारी जब लड़की के परिवार वालों को हुई तो वह लोग उसके घर पहुंच गए और गालीगलौज की। आरोप है कि भाई को जान से मार देने की धमकी दी गई। इससे आहत भाई भगवानदास ने उसी दिन देर शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे नवाबगंज के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। छात्र को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे दिल्ली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिस पर परिवार वाले प्राइवेट एंबुलेंस से शव लेकर थाने पहुंचे और लड़की के पिता मंगली प्रसाद, भाई सुंदरलाल व अमर सिंह के खिलाफ तहरीर दी। उधर, छात्र की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुत्र की मौत से उसकी मां कुसुमा का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed