{"_id":"50b1d1732711d2c4180643ca57aeb4eb","slug":"driver-arrest-in-arrival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से छह पशु बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो से छह पशु बरामद, चालक गिरफ्तार
न्यूरिया।
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बिथरा रेलवे क्रासिंग के पास बोलेरो से छह प्रतिबंधित पशु बरामद कर थाना जहॉनाबाद के गांव हरिहरपुर निवासी चालक कयूम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कार्यवाहक एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस रात गश्त पर थी। भोर करीब साढ़े चार बजे बिथरा रेलवे क्रासिंग के पास आई एक बोलेरो मैक्स गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें छह प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। पुलिस ने वाहन चालक थाना जहॉनाबाद के गांव हरिहरपुर निवासी कयूम अली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामद पशुओं को देवीपुरा गौशाला भेजा गया है।