फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drinde claim to be arriving soon

दरिंदे तक जल्द पहुंचने का किया दावा

Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Drinde claim to be arriving soon
दरिंदे तक जल्द पहुंचने का किया दावा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
दलित बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में 48 घंटे का समय बीतने के बाद भी पुलिस को आरोपी का पता लगाने में सफल नहीं हो सकी है। प्रकाश में आए संदिग्ध युवकों से पूछताछ जारी है। इसके अलावा अफसर सुरागों पर कार्य जारी होने व जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे है। 
विज्ञापन

बीसलपुर के खिरकिया गांव की निवासी आठ साल की दलित बच्ची की दुराचार, अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को दिन भर लापता रहने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार सुबह उसका शव मकान से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत पर पड़ा मिला था। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस को संदिग्धों से पूछताछ के  बाद शव दूसरे खेत में फेंके जाने की जानकारी मिली थी। दरिंदगी को अंजाम देने वाले आरोपी का पता नहीं लग सका है। ऐसे में पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से मिले
बीसलपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खिरकिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से घटना के जल्द खुलासे की मांग की जाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, महामंत्री केएल गुप्ता, मनीष कुमार, नीरज वैश्य, नरेश गंगवार, अमित मित्तल, स्वप्रिल रस्तोगी, राहुल गंगवार, परमेश्वरी दयाल शर्मा, वीरपाल मौर्य और रमेश चंद्र थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed