{"_id":"222d5c926b8da086c1b95ba9273f623b","slug":"dowry-denied-the-woman-drove-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर महिला को भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिलने पर महिला को भगाया
पीलीभीत
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने बरेली परिक्षेत्र के आईजी के आदेश पर विवाहिता के पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव शेरपुरकलां निवासी बाबू खां की पुत्री जीनत की शादी पांच जून 2013 को जहानाबाद के अनीस खां के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उससे दहेज में कारोबार के लिए दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। विवाहिता जीनत के मुताबिक मांग पूरी करने पर मायके वालों ने जब असमर्थता जताई तो ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। 18 जनवरी को उसकी पिटाई कर उसके दो बच्चों को छीनकर पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया गया। दहेज की मांग पूरी हुए बगैर घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आईजी के आदेश पर जीनत की ओर से उसके पति अनीस खां और अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।