फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dowry and married the fire ash

दहेज की आग में एक और विवाहिता हुई राख

Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dowry and married the fire ash
दहेज की आग में एक और विवाहिता हुई राख - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
गांव चुर्रासकतपुर निवासी हिम्मत शाह ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री की दहेज के खातिर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

गांव चुर्रासकतपुर निवासी हिम्मत शाह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पुत्री नाजरीन का निकाह ढाई वर्ष पूर्व गांव के ही फरियाद शाह के साथ किया था। निकाह मेें सामर्थ अनुसार दहेज देकर पुत्री को विदा किया, लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि नाजरीन को दहेज के खातिर ससुराल वाले मारते पीटते थे और मायके जाकर दहेज लाने की बात कहते थे। नाजरीन ने मायकेे वालों को और दहेज देने असमर्थता जताई। इसी बीच 25 सितंबर को ससुराल वालों ने नाजरीन को मारा-पीटा। इतने से भी ससुराल वालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। सूचना मिलने पर वह लोग नाजरीन के ससुराल पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। मंगलवार को शाम नौ बजे नाजरीन की मौत हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने नाजरीन के पिता हिम्मत शाह की तहरीर पर पति फरियाद शाह, जेठ बाबू शाह, सास मुखत्यारी, जेठानी जायरा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed