फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   double murder

दोहरे हत्याकांड के दो और हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2015 10:16 PM IST
बिलसंडा।
बिलसंडा। Updated Sun, 08 Mar 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली दियोरिया के गांव अंडाह में शुक्रवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे केदारनाथ गंगवार और उसके पुत्र अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिता-पुत्र की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बंदूक और तमंचा बरामद होने का दावा किया है। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में चार टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गांव अंडाह में चौपई में डांस को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर गांव के केदारनाथ एवं उनके साथियों ने गांव निवासी भानुप्रताप उर्फ कल्लू और पड़ोस के वेदप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की रिपोर्ट मृतक वेदप्रकाश के भतीजे देवकीनंदन की ओर से केदारनाथ, अरविंद कुमार, राहुल, मुनेंद्रपाल, केशव व रजनीश कुमार के खिलाफ बलवा और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी राहुल को घटना के थोड़ी देर बाद गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने केदारनाथ गंगवार और उसके पुत्र अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केदारनाथ से एकनाली लाइसेंसी बंदूक व अरविंद के कब्जे से 312 बोर का तमंचा बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस की मौजदूगी में हुई शवों की अंत्येष्टि  
पोस्टमार्टम होने के बाद भानुप्रताप उर्फ कल्लू व वेद प्रकाश के शव जब गांव पहुंचे तो गांव शव देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। दोनों शवों का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। तनाव के मद्देनजर गांव में अभी भी पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित हैं। सीओ सुवेग सिंह टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। टीमें फरार हत्यारोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।
- डीके तिवारी, प्रभारी निरीक्षक दियोरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed