फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dip into the pool of nursery student's death

तालाब में डूबकर नर्सरी के छात्र की मौत

Sun, 26 Feb 2017 10:13 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 26 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
 गांव के तालाब में सिंघाड़े की बेल निकालने गए नौ वर्षीय प्रेमशंकर पुत्र प्रेमपाल की तालाब में डूबकर मौत हो गई। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। परिवार वालों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस जानकारी जुटाकर वापस लौट गई। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ईंटगांव के रहने वाले प्रेमपाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। उनका नौ वर्षीय पुत्र प्रेमशंकर रविवार शाम गांव के ही सुरेश के साथ तालाब पर सिंघाड़े की बेल निकालने गया था। बेल निकालते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। इससे उसकी तालाब में डूबकर मौत हो गई। साथ आए सुरेश के शोर मचाने पर ग्रामीण व परिवार वाले मौके पर पहुंचे। किसी तरह बालक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक गांव के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा नर्सरी में पढ़ता था। उसके तीन छोटी बहनें द्रोपदी, प्रेमवती और विद्यावती है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि छात्र की मौत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिवार वालों ने कानूनी कार्रवाई व पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed