फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dhaba fallen tree , farmer escaped death

ढाबे पर गिरा पेड़, किसान की दबकर मौत

Wed, 03 Aug 2016 11:03 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dhaba fallen tree , farmer escaped death
hadsa
आंधी-बारिश रुकने के इंतजार में ढाबे पर खड़े तीन युवकों पर गूलर का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इसमें एक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। हादसे के चलते असम हाइवे पर जाम लगा रहा। दोनों घायलों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रूदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय पूरनलाल खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार शाम वह अपने भतीजे दिनेश और उसके साढ़ू सिमरिया गांव निवासी राजकुमार के साथ असम हाइवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास बने ढाबे पर पहुंचा। यहां पर दिनेश के ससुर शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र निवासी रामसनेही भी रिश्तेदारों के साथ आए हुए थे। काफी देर की बातचीत के बाद शाहजहांपुर से आए रिश्तेदार लौट गए। पूरनलाल, दिनेश और राजकुमार चलने वाले थे कि अचानक आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस पर वह ढाबे पर ही ठहर गए। इस बीच अचानक ढाबे के किनारे लगा गूलर का पेड़ गिर पड़ा, जिसमें तीनों बुरी तरह से दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तमाम लोग भी जमा हो गए। इसके बाद पुलिस ने दिनेश और राजकुमार को किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी भिजवाया। यहां हालत गंभीर होने पर दिनेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, पूरनलाल की पेड़ के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव पेड़ों की डाली के बीच फंसकर रह गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पेड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। इसके बाद गड्ढा खुदवाकर किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक असम हाइवे पर यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि ढाबे पर हुए हादसे में एक की मौत हो गई है। घायलों को हालत गंभीर होने पर पीलीभीत रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिवारीजनों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed