{"_id":"5785341f4f1c1bbe3813d7a8","slug":"devha-teenager-steeped-in-river-continue-to-seek","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा नदी में डूबी किशोरी, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवहा नदी में डूबी किशोरी, तलाश जारी
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई के साथ खेत पर घास काटने के लिए निकली किसान की तेरह वर्षीय पुत्री देवहा नदी में डूब गई। भाई के शोर मचाने पर घर वाले मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका है।
थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव के रहने वाले जैतराम किसान है। मंगलवार सुबह उसकी 13 वर्षीय पुत्री श्रीदेवी अपने छोटे भाई राधे के साथ घास काटने के लिए घर से निकली। खेत पर पहुंचने के लिए देवहा नदी को पार करने दोनों पानी में उतर गए। पुलिस के अनुसार नदी पार करते वक्त अचानक बहाव तेज होने पर किशोरी डूब गई और पानी की लहर के साथ आगे निकल गई। भाई ने बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। इसके बाद उसने चीख पुकार कर गांव के लोगों को इकठ्ठा किया। घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची, जिसके बाद घर वाले पुलिस की मदद से नदी में किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। किशोरी की तलाश कराई जा रही है।