फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Detention of the accused in the death of bike theft

बाइक चोरी के आरोपी की हवालात में मौत

Sat, 28 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 28 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक की शनिवार दोपहर कोतवाली की हवालात में मौत हो गई। युवक विपिन गंगवार का शव हवालात के भीतर शौचालय के रोशनदान में अपने ही कपड़ों के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आनन-फानन में शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम वहां पहुंचे परिवार वालों ने हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया और पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस सबके बीच डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश कर दिए हैं। मोहल्ला तुलाराम निवासी महेंद्र मिश्रा की लोहामंडी में किराने की दुकान है। शनिवार सुबह दुकान के बाहर खड़ी उनकी बाइक चुराते 25 वर्षीय एक युवक को मौके से लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी विपिन गंगवार पुत्र रघुनाथ बताया। बाइक चोर पकड़े जाने की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई जहां किराना व्यापारी महेंद्र मिश्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हवालात में अपने पैंट, शर्ट को बांधकर फंदा बनाया और शौचालय के रोशनदान में फांसी लगा ली। दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी का चालान करने के लिए पुलिस हवालात पहुंची तो उसको फंदे पर लटका देख पसीने छूट गए। आननफानन में शहर कोतवाल मनोज कुमार उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, एलआईयू इंस्पेक्टर सर्वेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहले कोतवाली पहुुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों व कोतवाली पुलिस से मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही बवाल होने का अंदाज लगाते हुए कोतवाली और पुलिस लाइंस में पुलिस बल रिजर्व कर लिया गया। डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को यह जिम्मा सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता से जांच होगी
बाइक चोरी के आरोपी ने सदर कोतवाली के लॉकअप में बने टॉयलट में अपने ही कपड़ों से फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर सूचना परिवार वालों को दे दी गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी, दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डा. रामसुरेश यादव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed