{"_id":"3fdc266c0946dab7dd84ec87731b6072","slug":"death-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ की महिला जवान की मौत का रहस्य बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईएसएफ की महिला जवान की मौत का रहस्य बरकरार
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ओड़ाझार निवासी विशेश्वर दयाल गंगवार की पुत्री प्रतिभा गंगवार का दो वर्ष पूर्व सीआईएसएफ में जवान के पद पर चयन हुआ था। ट्रेनिंग मध्य प्रदेश में हुई थी जबकि एक वर्ष से उसकी तैनाती हैदराबाद में थी। प्रतिभा की मां रूपादेवी ने बताया कि उसकी बेटी ने शुक्रवार की शाम करीब छह बजे सूचना दी थी कि वह घर आने वाली है और उसने हवाई यात्रा का टिकट भी बुक करा लिया था, लेकिन शनिवार की सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। जिससे घर में कोहराम मच गया। शव लेने के लिए उसके पिता और बहनोई दीपक समेत तीन लोग यहां से शनिवार को ही रवाना हो गए थे जो आज उसका शव लेकर लौट रहे हैं। मृतका के बहनोई दीपक गंगवार ने फोन पर बताया कि उन्हें शव पीएम हाउस में ही मिला। उसकी मौत कैसे हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, बल्कि यह बताया गया कि शुक्रवार की रात वह कमरे में सोई थी सुबह मृत मिली। उन्होंने बताया कि शव फ्लाइट से लेकर लखनऊ आ चुके हैं। देररात गांव पहुंच जाएंगे।
प्रतिभा की मौत से काफूर हुई घर की खुशियां
प्रतिभा चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। बड़ी बहन प्रीति की शादी हो चुकी है उसके समेत दोनों भाई प्रदीप और मोहित की शादी नहीं हुई थी। इस घटना से परिवार की सारी खुशियां काफूर हो गईं। मां रूपादेवी ने बताया कि उसकी लाडली बेटी दीपावली पर अवकाश लेकर आई थी। 12 दिन यहां रुक कर पुन: ड्यूटी पर गई थी। उसे क्या पता था कि वह दोबारा नहीं आएगी। उधर प्रधान ओमप्रकाश गंगवार ने बताया कि प्रतिभा का शव सोमवार देर रात तक गांव आ जाएगा। अंत्येष्टि मंगलवार को गांव में ही होगी।