फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dealers on power substation By dharnas

बिजली उपकेंद्र पर व्यापारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 04 Feb 2015 12:15 AM IST
बरखेड़ा/पीलीभ्ाीत
बरखेड़ा/पीलीभ्ाीत Updated Wed, 04 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dealers on power substation By dharnas
बिजली सप्लाई के निर्धारित रोस्टर को गलत बताते हुए व्यापारियों ने बिजली
विज्ञापन
उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने रोस्टर बदलने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता के नाम संबोधित ज्ञापन सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) को सौंपा। ज्ञापन में दो दिन में सुधार न होने पर आंदोलन कर धरना-प्रदर्शन करने के चेतावनी दी।

मंगलवार को तमाम व्यापारी बिजली उपकें द्र पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कसबे में बिजली आपूर्ति का रोस्टर जो विभाग ने निधार्रित किया है, उसके तहत रात 11.15 बजे से सुबह 8.15 बजे तक बिजली सप्लाई दी जाती है। दिन में बिजली सप्लाई न होने से बिजली पर आधारित धंधे ठप पड़े हैं। उपभोक्ताओं को भी असुविधा होती हैं।

कहा कि विभाग रोस्टर बदलकर दिन और रात में बिजली की सप्लाई करे। यदि दो दिन के भीतर दोनों पहर बिजली आपूर्ति नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। व्यापारियों ने एक ज्ञापन एसएसओ रूपलाल को सौंपा है। इस दौरान कमलेश कुमार, बच्चूलाल वर्मा, हरीश भारती, कुलवंत सिंह, मुकेश कुमार सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed