{"_id":"580f673b4f1c1bcc75bc30ff","slug":"dcm-then-fled-leaving-traffickers-ten-animals-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर डीसीएम छोड़कर भागे तस्कर, दस पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर डीसीएम छोड़कर भागे तस्कर, दस पशु बरामद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर से मिली पशु तस्करी की सूचना पर पूरनपुर की ओर से आ रही बिना नंबर की डीसीएम को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्करों ने गाड़ी भगाना शुरू कर दिया। पुलिस के पीछा करने पर तस्कर डीसीएम छोड़कर भाग गए। जिससे पुलिस ने दस पशु बरामद किए है। इसके अलावा हजारा पुलिस ने भी ट्रांस शारदा क्षेत्र से चार पशुओं की बरामदगी की है।
मंगलवार सुबह तड़के गजरौला पुलिस को सूचना मिली कि पूरनपुर की ओर से गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर एसआई प्रेेमगिरि, सिपाही श्रीपाल और रत्नेश ने पूरनपुर रोड पर मुढ़ैलाकलां पुलिया के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच डीसीएम को रोकने का इशारा किया, जिस पर तस्कर गाड़ी की स्पीड तेज कर भाग निकले। पुलिस टीम के पीछा करने पर तस्कर कुछ ही दूरी पर डीसीएम छोड़कर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम से पांच गाय और पांच बैल बरामद किए। जिनको देवीपुरा गोशाला भिजवा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तस्करों की छानबीन शुरू कर दी है। इधर हजारा पुलिस के कंबोजनगर चौकी प्रभारी सुभाष चंद ने ट्रांस शारदा क्षेत्र में पिलर संख्या दो के पास से तस्करी को ले जाई जा रहे दो गाय व दो बैल बरामद किए। आरोपी तानिया गांव निवासी स्वर्ण पुत्र कोमल प्रसाद भाग निकला। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।