फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Day-old woman's gold chain looted

दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन लूटी

Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
पति के साथ रिश्तेदार के घर आ रही महिला की बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन छीन ली। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

मोहल्ला खकरा निवासी संदीप सक्सेना सदर तहसील में नाजिर हैं। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी शोभा सक्सेना के साथ स्कूटी से चचिया ससुर नरेश सक्सेना के घर एकता नगर कॉलोनी पहुंचे। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश आ गए। उन्होंने झपट्टा मारकर शोभा के गले से ढाई तोला की सोने की चेन लूट ली और आईटीआई की ओर भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाल देशपाल सिंह, एसआई रहमत खां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान पुलिस को कॉलोनी के कुछ मकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी हुई। जिस पर पुलिस ने उनकी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी के सहारे स्नेचरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed