{"_id":"571f60764f1c1bf571a91575","slug":"daughter-born-parents-on-married-come-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा होने पर मायके आकर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी पैदा होने पर मायके आकर विवाहिता को पीटा
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीड़िता ने एएसपी से लगाई रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार
एएसपी ने शहर कोतवाल को दिए कार्रवाई के आदेश
गर्भ में बेटी होने की जानकारी पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पहले तो मायके भेज दिया। जब महिला ने मायके में बेटी को जन्म दिया तो पति और ससुर ने मायके पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने एएसपी के सामने पेश होकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने शहर कोतवाल को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी एक सरिता ने एएसपी को बताया कि उसका विवाह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी एक युवक के साथ फरवरी 15 में हुई थी। अगस्त माह में गर्भवती हुई तो पति और ससुर ने उसे एक नर्सिंग होम पर ले गए और अल्ट्रासाउंड करवाया। अल्ट्रासाउंड में गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे गर्भ निरोधक गोलियां खिलाने का प्रयास किया। जिस पर उसे सितंबर महीने में मायके छोड़ दिया और कहा कि यदि लड़की पैदा हुई तो एक लाख रूपये और सोने की चेन लेकर ससुराल आना वर्ना उसके लिए ससुराल के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। आरोप है कि मायके में उसने बेटी को जन्म दिया। सूचना पर पहुंचे पति और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। एएसपी विकास कुमार वैद्य कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाल को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।