फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dakati

मुकेशा धीमर गिरोह ने डाली थी मैनीगुलड़िया में डकैती

Sat, 18 Jul 2015 11:23 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Sat, 18 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

मैनीगुलड़िया में आठ जुलाई को हुई डकैती को मुकेशा धीमर गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने डकैती का खुलासा का गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि सरगना फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस ने लूटे गए आभूषण नकदी के अलावा एक तमंचा व चाकू बरामद किया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मैनीगुलड़िया निवासी कटेश्वर सिंह के घर आठ जुलाई की रात सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर घर वालों को बंधक बना लिया साथ ही दो वर्षीय पुत्र सोहन का एक पैर पकड़कर हाथ से उलटा लटका दिया और उसके गर्दन पर बांका रखकर जान से मार देने की धमकी देकर 1.53 लाख रुपये समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे। घटना केे बाद से ही पुलिस को इस डकैती में मुकेशा धीमर गिरोह का हाथ होने की आशंका थी। खुलासे में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी वेदराम और माधोटांडा थाना क्षेत्र के कटकवारा निवासी ध्यान सिंह को बराही जंगल के भारामल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दबिश के समय गैंग का सरगना मुकेश फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों ने 10-10 हजार की नकदी, सोने के टॉप्स, कुछ अन्य आभूषण साथ वेदराम के पास तमंचा और ध्यान सिंह के पास से चाकू बरामद किया है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया दोनों का चालान की जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कार से पहुंचकर अंजाम दी घटना
डकैती के मामले में पकड़े गए वेदराम और ध्यान सिंह ने बताया कि मुकेश के साथ मिलकर उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। मुकेश अक्सर कटकवारा आकर रुकता है। आठ जुलाई को वह वेदराम को लेकर कार से भगवंतापुर पहुंचा और वहां से ध्यान सिंह को साथ लेकर मैनीगुलड़िया पहुंचे। गांव के बाहर गाड़ी खड़ी कर तीनों पैदल गांव में दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर कार से फरार हो गए। घर पहुंचने पर मुकेश ने दोनों को 10-10 हजार रुपये की नकदी और कुछ आभूषण दिए। बाकी माल उसने अपने पास रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed