{"_id":"584c3ba74f1c1be67244baba","slug":"crushed-by-truck-killed-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कुचला, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने कुचला, दो महिलाओं की मौत
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को अलग अलग स्थानों पर ट्रकों ने दो महिलाओं की जान ले ली। दोनों हादसों में कुछ और लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के घुंघचाई निवासी नत्थूलाल की 50 वर्षीय पत्नी प्रेमवती शनिवार को अपने बेटे विनीत के साथ बाइक से गजरौला आ रही थीं। बाइक विनीत चला रहा था। पूरनपुर रोड पर सकरिया-जरा के बीच पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। यह देख चालक ट्रक लेकर भाग निकला। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्रेमवती को मृत घोषित कर दिया। मेमो के जरिए हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। परिवारीजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गजरौला। शाहजहांपुर जिले के बंडा क्षेत्र के ग्राम नवीची निवासी पवन कुमार, पत्नी उर्मिला देवी (40) और साले विपिन कुमार के साथ शनिवार को रिश्तेदारी में पीलीभीत आए थे। शाम को तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। असम हाइवे पर गजरौला कस्बे के मेन तिराहे पर पहुंचते ही सामने से आ रहे गन्ने के ट्रक ने बाइक को साइड मार दी। इसके बाद महिला बाइक से गिरकर ट्रक के पिछले पहिए से कुचल गई। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पवन और विपिन कुमार भी घायल हो गए। यह देखकर चालक थोड़ी ही दूरी पर ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से हादसे की जानकारी जुटाई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गन्ने के ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।