{"_id":"4f7e045521e8cb9aae7c3e788329134b","slug":"crooks-in-the-guhnian-waved-browning-stirring-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने गौहनियां में लहराया तमंचा, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश ने गौहनियां में लहराया तमंचा, हड़कंप
plibhit
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
गांव गौहिनयां निवासी एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने एक अन्य साथी के साथ गांव में जमकर हंगामा किया और आग ताप रहे गांव निवासी शेर मोहम्मद की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। वहां मौजूद पूर्व ग्राम प्रधान तिलकराम को भी जान से मार देने की धमकी। भीड़ के एकत्र होने पर दोनों आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
गांव गौैहनियां निवासी शेर मोहम्मद ने बताया कि गुरुवार की शाम वह पूर्व प्रधान तिलकराम के घर के सामने स्थित पाकड़ के पेड़ के पास आग ताप रहे थे। जहां पर पूर्व प्रधान सहित छह-सात अन्य लोग भी थे। इसी बीच गांव का एक हिस्ट्रीशीटर अपने एक अन्य साथी के साथ आ धमका। हिस्ट्रीशीटर ने उसके साथ गालीगलौच शुरू कर दी। जब विरोध किया तो बदमाश ने उनका गिरेबान पकड़ लिया और तमंचा कनपटी पर टेक दिया। जिस पर वहां मौजूद अन्य लोग भाग खड़े हुए। प्रधान तिलकराम ने जब विरोध किया तो दोनों आरोपी उन पर हमलावर हो गए। इसी बीच शोरशाराबा होने पर गांव के तमाम लोग भी आ गए। जिस पर आरोपी उसे और पूर्व प्रधान को जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। उन्होंने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। हिस्ट्रीशीटर पर चोरी, लूट, डकैटी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन