{"_id":"977f8f786e1147bce5ffbd4c1a2d0a2f","slug":"crime-hindi-news-95","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहीं चोरी, लूट की घटनाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं रुक रहीं चोरी, लूट की घटनाएं
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना: एक
लूटपाट में असफल बदमाशों ने की फायरिंग
पूरनपुर। देहात के मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी गुच्छन के घर गुरुवार की रात दीवार फांदकर घुसे ढ़ाटा बांधे सशस्त्र बदमाशों ने गुच्छन की पत्नी शबाना के टोकने पर तमंचा दिखाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। गुच्छन ने बताया कि बदमाशों ने उसे और उसकी पत्नी को कब्जे में लेकर उसे कपड़े से बांध दिया। दो बदमाश उन लोगों के पास खड़े रहे, जबकि दो कमरे में घुस गए। उसने प्रयास करके अपने हाथ खोल लिए। बदमाशों से उसकी धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान उसकी पत्नी ने जग उठाकर दीवार में मारा। इस पर बदमाशों ने फायर होने की आशंका पर फायरिंग शुरू कर दी। फायर से वे लोग बाल-बाल बच गए। एक फायर उसके बरामदे की दीवार में, जबकि दूसरा आंगन की दीवार में लगा। लोगों के जाग जाने होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कारतूस खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शिक्षक के घर लाखों की चोरी
पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रवक्ता महावीर प्रसाद मिश्र मोहल्ला बमनपुरी में नीरज गुप्ता के मकान में किराए पर रहते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि घर के दूसरे किराएदार के कमरे में बाहर से लगा ताला तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। चोर उनके कमरे से बक्सा और एक सूटकेस उठा ले गए। उसमें से जेवर, कपड़े निकाल ले गए। खाली सूटकेस और बक्सा घर के बाहर मिला। पुलिस ने महावीर प्रसाद मिश्र की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।