{"_id":"505569364b18d34c4d1efe40725606e9","slug":"crime-hindi-news-589","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बहन को छत से फेंका बड़ी को उठा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी बहन को छत से फेंका बड़ी को उठा ले गए
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 03 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मामला संज्ञान में आने पर एएसपी ने एसओ को मौके पर भेज जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
थाना गजरौला क्षेत्र की घायल 16 वर्षीय किशोरी ने जिला अस्पताल में बताया कि एक मई को पड़ोस में एक बारात आई थी। घर के सभी लोग बारातियों की आवभगत में जुटे थे। घर की छत पर उसके साथ 18 वर्षीय बड़ी बहन सो रही थी। शनिवार की तड़के करीब तीन बजे गांव का एक युवक अपने दो सगे भाइयों और दो अन्य के साथ पड़ोस में पड़ी खपरैल के सहारे छत पर चढ़ गए।
उसने बताया कि आरोपी तमंचे के बल पर उसकी बड़ी बहन को अगवा कर ले गए। इसी बीच उसकी आंख खुल गई और वह बहन को ले जाने का विरोध करने लगी। इस पर आरोपियों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और बड़ी बहन को लेकर मुख्य दरवाजे से भाग निकले। छत से नीचे गिरने पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तभी घर वाले भी आ गए और जिला अस्पताल में लाकर उसे भर्ती कराया।
विज्ञापन
इस मामले की तहरीर पिता ने पुलिस को दी है। मगर प्रभारी निरीक्षक अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि मामले की तहरीर अभी नहीं मिली है। वहीं, एएसपी ने मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी निरीक्षक गजरौला को मौके पर भेजकर जांच कराई है।
पीड़ित किशोरी के उलट
है पुलिस की कहानी
एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई है। एसओ ने उन्हें बताया है कि घरवाले जब सुबह उसे जगा कर उसकी बहन के गायब होने के बारे में पूछने लगे तो वह हड़बड़ा कर छत से गिर गई। जबकि अपहृत युवती एक बार पहले भी आरोपी युवक के साथ भाग चुकी है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। परिवार वाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।