{"_id":"eb77d4782a23debd86526f284c19c480","slug":"crime-branch-will-popi-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच करेगी पोपी हत्याकांड की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच करेगी पोपी हत्याकांड की जांच
Pilibhit
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के थाना बिथरीचैनपुर के गांव सैदूपुर कुर्मियान निवासी हिस्ट्रशीटर गुलफान सिंह उर्फ पोपी हत्याकांड की विवेचना डीआईजी के आदेश पर एसपी ने क्राइम ब्रांच पीलीभीत को स्थानांतरित कर दी है। पोपी का सिर व पैर कटा शव दो माह पूर्व शहर के बस्तीराम तालाब से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
24 मई 15 को गांव सैदूपुर कुर्मियान से एक बारात 24 मई को पीलीभीत आई थी। इस बारात में हिस्ट्रीशीटर गांव निवासी गुलफान सिंह उर्फ पोपी भी बारात में आया था, लेकिन आधी रात के गायब हो गया। अगले दिन पत्नी रीना सिंह ने थाना सुनगढ़ी में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 29 मई की शाम बस्तीराम तालाब में सिर व पैर कटा शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त गुलफान सिंह उर्फ पोपी के रूप में हुई थी। इस हत्याकांड की जांच विवेचक इंस्पेक्टर बृजेश सिंह कर रहे थे। पुलिस ने अपनी जांच में मृतक पोपी के ससुर थाना भुता (बरेली) के गांव बरखेड़ा निवासी श्रीपाल को हत्याकांड में शामिल होना पाया था। जिस पर पुलिस ने उसे मामले में हत्यारोपी बनाया था। पुलिस की टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहीं थी। पुलिस की जांच अभी चल ही रही थी कि इसी बीच डीआईजी आरकेएस राठौर ने विवेचना थाना सुनगढ़ी से हटाकर क्राइम ब्रांच से कराने के निर्देश दिए थे। एसपी जेके शाही ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर विवेचना क्राइम ब्रांच स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन