{"_id":"576ebd244f1c1bb40cb4943e","slug":"court-orders-24-hours-in-the-33-cases-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर 24 घंटे में 33 मुकदमे हुए दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर 24 घंटे में 33 मुकदमे हुए दर्ज
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश के बाद भी थानों में पेंडिंग पड़े मुकदमों को एसपी की सख्ती के बाद तेजी से दर्ज किया जाने लगा है। एसपी की सख्त हिदायत के बाद चौबीस घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थानों में 33 मुकदमे दर्ज किए गए। इसकी मॉनिटरिंग भी एएसपी विकास कुमार वैद्य कर रहे हैं।
न्यायालय से आदेश होने के बाद भी मुकदमों को समय रहते दर्ज नहीं किया जाता है, जिससे एकाएक थानों पर पेंडेंसी बढ़ती जाती है और आदेश की अनदेखी भी खुलकर सामने आती थी। कई बार फरियादियों की ओर से भी गंभीर आरोप पुलिस पर लगाए गए। इन तमाम बातों के समाधान के लिए एसपी मुनिराज जी. ने पुलिस को पेंडिंग पड़े कोर्ट के मुकदमों को तत्काल दर्ज करने के निर्देश दिए। किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई, जिसके बाद जिले के समस्त थानों की पुलिस ने एक ही दिन में दर्जनों मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पेंडिंग मामलों के निस्तारण में तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। नतीजतन चौबीस घंटे के भीतर जिले के थानों में तैंतीस केस दर्ज कर लिए गए हैं। इनमें हत्या, छेड़छाड़, धोखाधड़ी आदि तमाम संगीन धाराओं के मुकदमे हैं।
थानावार दर्ज मुकदमों की सूची
गजरौला - 03
जहानाबाद - 05
न्यूरिया - 04
अमरिया - 05
दियोरियाकलां - 02
बरखेड़ा - 03
बिलसंडा - 05
माधौटांडा - 06
छह थानों में नहीं कोई पेंडिंग केस
बीसलपुर, सुनगढ़ी, कोतवाली, पूरनपुर, हजारा, सेहरामऊ उत्तरी छह थानों में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश का कोई मुकदमा लंबित नहीं था। पहले ही समय से इनको दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश के लंबित मामलों को दर्ज कराने के लिए एसपी की ओर से निर्देशित किया गया था। इसी के तहत केस दर्ज कराए जा रहै है। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
- विकास कुमार वैद्य, एएसपी