फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Contracts accused of molestation Retired accountant

छेड़छाड़ के आरोपी संविदा  लेखाकार की सेवा समाप्त

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बॉ स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आखिरकार आरोपी संविदा लेखाकार की सेवाएं समाप्त कर दी र्गइं। 
विज्ञापन

जिले के एक कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में दस मार्च को एक छात्रा ने वॉर्डन से शिकायत कर लेखाकार मोहम्मद वसीम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वॉर्डन ने घटना को सही पाते हुए इसकी जानकारी समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव को दी थी। बताते हैं कि उस दौरान मामले की गुपचुप तरीके से जांच भी शुरू की गई थी। बाद में बीएसए ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए एक शिक्षिका से जांच कराई थी। बीएसए ने समन्वयक और शिक्षिका की जांच रिपोर्ट को संलग्न कर डीएम से लेखाकार की संविदा निरस्त करने की संस्तुति की थी। उस दौरान आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के स्थान पर उसकी संविदा दो माह यानी 31 मई तक बढ़ा दी गई। उधर, जब मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो महकमे को इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ी। आरोपी लेखाकार की बढ़ाई गई दो माह की संविदा पूरी होते ही उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इस संबंध में बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि आरोपी लेखाकार की संविदा  अनुमोदन मिलने के बाद समाप्त कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed