{"_id":"58b18c274f1c1ba03fb24e69","slug":"complicating-kink-between-murder-and-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से जली महिला की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है। परिवारीजन पड़ोस में रहने वाले एक शिक्षक व उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगा रहे है। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मान रही है। पुलिस को जांच के लिए भेजी गई कैरोसीन से भीगी चादर की फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है।
करीब डेढ़ माह पूर्व मोहल्ला नई बस्ती निवासी तेजराम गंगवार की पत्नी रेखारानी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई थी, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। तेजराम ने पड़ोस में रहने वाले बेसिक शिक्षक व उसकी पत्नी पर रंजिशन जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि पुलिस की जांच में रेखारानी के आत्मदाह करने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच के मुताबिक घटना के समय आरोपी शिक्षक विद्यालय में ड्यूटी पर थे। पुलिस ने मौके से मिट्टी के तेल से भीगी चादर बरामद की थी। आरोपी है कि इसी चादर को जलाकर महिला के ऊपर फेंका गया था। उधर, पुलिस का कहना है कि चादर के जलने को लेकर संदेह है। जांच के लिए बरामद चादर लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब भेजी गई है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।