फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CO met named absconding Kotwal and cop

सीओ को फरार मिले नामजद  कोतवाल और पुलिस वाले

Fri, 08 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 08 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में शकील और सद्दाम की मौत के मामले में शुरू हुई जांच में विवेचना अधिकारी सीओ जहानाबाद को नामजद कोतवाल समेत अन्य आरोपी पुलिस कर्मी फरार मिले। जांच मेें उन्होंने जीडी का अवलोकन किया और प्रभारी कोतवाल से फरार कोतवाल सहित अन्य पुलिस कर्मियों की जानकारी की।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी शकील अहमद और सद्दाम को पुलिस तीस मार्च की शाम को चोरी करने के आरोप पर घर से उठाया था। पुलिस ने दोनों से मादक पदार्थ बरामद  दिखाकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दोनों युवकों की 31 मार्च की सुबह हवालात मे हालत बिगडने पर मौत हो गई थी। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया था। भारी धरना प्रदर्शन पर एसपी ने कोतवाल शक्ति सिंह, संतरी पहरा और कार्यालय में तैनात मुंशी को निलंबित कर दिया था। जबकि कस्बा चौकी इंचार्ज आरके पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया था। पुलिस ने मृतक सद्दाम की पत्नी शवीना की ओर से कोतवाल शक्ति सिंह, एसआई शकील अहमद, राजेश मौर्या, कांस्टेबिल मलिक, कश्मीरुल, फईम, सीएचसी के डॉ. अभिनव पांडेय और छह सात अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने, षडयंत्र करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी पुलिसकर्मी कोतवाली से फरार हो गए थे। मामले की जांच करने सीओ जहानाबाद जेपी जोशी गुरुवार देर शाम पूरनपुर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार वालों से मिलकर उनका पक्ष सुना। सीओ जहानाबाद ने नामजद पुलिस कर्मियों की जानकारी की। साथ ही जीडी का अवलोकन किया। जांच में उनको भी नामजद पुलिसकर्मी फरार मिले। प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश यादव ने सीओ को बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही नामजद पुलिसकर्मी कोतवाली से फरार हैं। 
विज्ञापन



जांच में पीड़ित पक्ष से मिलकर उनकी बात सुनी गई। पक्ष देने को कार्यालय भी बुलाया गया। पीड़ित पक्ष ने अंतिम संस्कार के बाद होने वाली एक रस्म को शनिवार और परिवार ने रविवार को होने की जानकारी दी। आरोपी नामजद पुलिस कर्मी जांच में फरार पाए गए। गिरफ्तारी के पर्याप्त साक्ष्य मिलने से पहले आरोपी भी अपना पक्ष रख सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेपी जोशी, सीओ जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed